शेयर मंथन में खोजें

घरेलू बाजार की नजर आरबीआई (RBI) के कदम पर : अरविंद पृथी (Arvind Pruthi)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है।

आने वाले दिनों में निफ्टी (Nifty) को 7000 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। मुझे निफ्टी 7000 के नीचे जा नहीं दिख रहा है। घरेलू बाजार अभी ठहराव (कंसोलिडेशन) की स्थिति में है। हालाँकि घरेलू बाजार अभी भी सकारात्मक लग रहा है। मेरा कहना है कि घरेलू बाजार की नजर आरबीआई की आगामी बैठक पर लगी हुई है। आरबीआई द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में कटौती और सीआरआर में कमी की उम्मीद कम दिख रही है।

क्षेत्रों के लिहाज से पीएसयू ठीक नजर आ रहा है। अगर खास शेयरों की बात करें, तो लंबी अवधि के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी को गिरावट आने पर खरीदें। मेरी सलाह है कि अगर नया निवेश करना है तो म्यूचुअल फंड में करें। अरविंद पृथी, निवेश सलाहकार (Arvind Pruthi, Investment Advisor) 

(शेयर मंथन, 30 मई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख