शेयर मंथन में खोजें

8000 का स्तर छू सकता है निफ्टी फ्यूचर : रोहित

कैपिटल वाया ग्लोबल रिसर्च के संस्थापक और सीईओ रोहित गाडिया का कहना है वैश्विक बाजारों के रुख, विदेशी संस्थागत निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों द्वारा निवेश, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव निकट भविष्य में बाजार की दिशा तय करेगा।

निफ्टी फ्यचूर इस हफ्ते 282.15 अंक की बढ़त के साथ 7,860.25 पर बंद हुआ है। डब्लूपीआई आधारित महंगाई आंकड़े सोमवार 18 अप्रैल को जारी किया जायेगा। आने वाले हफ्तों में एलआईसी, कैर्न, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंस और टीसीएस चौथी तिमाही के आँकड़े जारी करेगी। विशलेषकों की उम्मीद को पीछे छोड़ते हुए इन्फोसिस का लाभ 3.8% बढ़ कर 3,597 करोड़ रुपये हो गया है और आने वाले सत्रों में कंपनी के शेयर में बढ़त देखी जा सकती है । तकनीकी तौर पर छोटी अवधि में निफ्टी फ्यूचर का रुझान ऊपर है। निफ्टी फ्यूचर ने अपना 200 दिन का मुविंग एवरेज छू लिया है। आने वाले सत्रों में यह 8000 का मनोवैज्ञानिक बाधा स्तर छू सकता है और अगर यह 7900 के प्रतिरोध निशान को पार कर लेता है तो निफ्टी फ्यूचर का समर्थन स्तर 7680 और 7530 होगा। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी