शेयर मंथन में खोजें

नवंबर निफ्टी (Nifty) निपटेगा 6125-6150 के दायरे में : गजेंद्र नागपाल (Gajendra Nagpal)

भारतीय शेयर बाजार अभी नकारात्मक नजर आ रहा है।
मेरा कहना है कि निफ्टी (Nifty) को 6000-6025 पर मजबूत सहारा मिलेगा। मुझे आने वाले दिनों में घरेलू बाजार सकारात्मक नजर आ रहा है। एफआईआई की ओर से लगातार जारी खरीदारी से घरेलू बाजार को बल मिल रहा है। अगले हफ्ते नवंबर वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि नवंबर निफ्टी का निपटान 6125-6150 के दायरे में हो सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक और धातु मजबूत नजर आ रहे हैं। बैंक क्षेत्र में पीएसयू बैंक ज्यादा मजबूत दिख रहे हैं। अगर खास शेयरों की बात करें, तो निवेशकों को मेरी राय है कि टाटा स्टील, एसीसी और अंबुजा सीमेंट के शेयरों को लंबी अवधि के लिए खरीदें। गजेंद्र नागपाल, निवेश सलाहकार (Gajendra Nagpal, Investment Advisor)
(शेयर मंथन, 21 नवंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख