शेयर मंथन में खोजें

मई निफ्टी (Nifty) निपटेगा 7300-7400 के दायरे में : के के मित्तल (K K Mital)

भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक नजर आ रहा है। मेरा कहना है कि आने वाले समय में निफ्टी (Nifty) को 7000 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा।

अगले हफ्ते मई वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि मई निफ्टी का निपटान 7300-7400 के दायरे में हो सकता है। अब घरेलू बाजार की नजर मोदी सरकार के मत्रिमंडल में शामिल होने वाले चेहरों और उनके द्वारा उठाये जाने वाले कदमों पर लग गयी है। इसके अलावा आगामी 2 जून 2014 को आरबीआई मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक करने वाला है। नयी सरकार गठित होने के बाद आरबीआई की पहली बैठक होगी। इस बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर भी बाजार की दृष्टि होगी।

क्षेत्रों के लिहाज से धातु, बैंक और सीमेंट ठीक लग रहे हैं। इन्फ्रा क्षेत्र के चुनिंदा कंपनियों के शेयर भी अच्छे लग रहे हैं। निवेशकों को मेरी सलाह है कि लंबी अवधि के नजरिये के हिसाब से ओएनजीसी, ऑयल इंडिया, कोल इंडिया, मॉयल और इंजीनियर्स इंडिया के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) के के मित्तल, बाजार विश्लेषक (K K Mital, Market Analyst)

(शेयर मंथन, 23 मई 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख