शेयर मंथन में खोजें

अगले दो हफ्तों में निफ्टी (Nifty) का दायरा 7700-8000 : सलिल शर्मा (Salil Sharma)

भारतीय शेयर बाजार अभी सकारात्मक नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 7780-7850 के बीच रह सकता है।

मेरा कहना है कि आने वाले दिनों में निफ्टी को 7750 के स्तर पर मजबूत समर्थन मिलेगा, जबकि निफ्टी को 7850 और 7970 पर कड़ी बाधा का सामना करना पड़ेगा। अगले दो हफ्तों में निफ्टी का दायरा 7700-8000 का रहेगा।

क्षेत्रों के लिहाज से आईटी, कैपिटल गुड्स, सीमेंट और दवा अच्छे लग रहे हैं, जबकि रियल्टी कमजोर लग रहा है। अगर कुछ खास शेयरों की बात करें तो इप्का लेबोरेटरीज के शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें घाटा काटने का स्तर 715 रुपये का रखें, जबकि इसका 3-4 दिनों की छोटी अवधि का लक्ष्य भाव 760 रुपये है। इन्फोसिस के शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदें। इसमें 3540 रुपये का घाटा काटने का स्तर रखें। इसका 3-4 दिनों की छोटी अवधि का लक्ष्य भाव 3650 रुपये का है। सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा.कॉम (Salil Sharma, Partner, kapursharma.com)

(शेयर मंथन, 18 अगस्त 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख