शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ेगा 5900 तक : राजेश जैन (Rajesh Jain)

भारतीय शेयर बाजार मजबूत नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5750-5850 का रहेगा।
आने वाले समय में निफ्टी 5900 के स्तर तक चढ़ सकता है। मेरा कहना है कि अभी घरेलू बाजार की चाल खबरों पर आधारित दिख रही है। फेडरल रिजर्व अध्यक्ष बेन बर्नान्के की तरफ से क्यूई3 को जारी रखे जाने के बयान का सकारात्मक असर घरेलू बाजार पर दिख रहा है। 
क्षेत्रों के लिहाज से अभी स्पष्ट दिशा नजर नहीं रही है। निवेशकों को मेरी सलाह है कि घरेलू बाजार में हर गिरावट में चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा बाजार में गिरावट आने पर म्यूचुअल फंड में नया निवेश कर सकते हैं। राजेश जैन, ईवीपी, रिटेल रिसर्च, रेलिगेयर सिक्योरिटीज (Rajesh Jain, EVP, Retail Research, Raligare Securities)
(शेयर मंथन, 01 अगस्त 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख