शेयर मंथन में खोजें

अगस्त निफ्टी (Nifty) निपटेगा 5400 के आसपास : राजेश जैन (Rajesh Jain)

भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5350-5450 का रहेगा। 
आने वाले समय में निफ्टी का दायरा 5300-5500 का रह सकता है। अगले हफ्ते अगस्त वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि अगस्त निफ्टी का निपटान 5400 के आसपास हो सकता है। मेरा कहना है कि वायदा सीरीज के निपटाने के बाद घरेलू बाजार में आशा की किरण दिख सकती है। 
क्षेत्रों के लिहाज से ऑटो, धातु और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ठीक नजर आ रहे है, जबकि बाकी एक सीमित दायरे में दिख रहे है। निवेशकों को मेरी सलाह है कि मौजूदा समय में घरेलू बाजार से दूर रहें। अभी रुपये के सँभलने का इंतजार करें। राजेश जैन, ईवीपी, रिटेल रिसर्च, रेलिगेयर सिक्योरिटीज (Rajesh Jain, EVP, Retail Research, Raligare Securities)
(शेयर मंथन, 23 अगस्त 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख