शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी 5260, 5150 तक फिसलने की संभावना

संजीव अग्रवाल, निदेशक, डायनामिक्स रिसर्च : इस समय भारतीय शेयर बाजार को निचले स्तरों पर भी खरीदारी का सहारा नहीं मिल पा रहा है। 

निफ्टी के लिए अगला लक्ष्य 5260 का है। लेकिन उस स्तर पर इसे सहारा मिल जाने की संभावना 40-50% ही दिखती है। कारोबारी नजरिये से मेरी सलाह है कि जिन्होंने बिकवाली (शॉर्ट) सौदे कर रखे हों, वे 5280-5260 के स्तर पर आंशिक रूप से अपने सौदे निपटा सकते हैं। लेकिन जब तक बाजार वापस सँभलने के संकेत नहीं दे, तब तक बाकी बिकवाली सौदों को बनाये रखा जा सकता है।
अगर चाहें तो बाकी सौदों के लिए 5150 का लक्ष्य रख सकते हैं। लेकिन ऐसे बिकवाली सौदों के लिए घाटा काटने  का स्तर 5375 पर होगा, यानी अगर बाजार वापस चढ़ने लगे और निफ्टी 5375 पार कर ले तो अपने बिकवाली सौदों से हट निकल जायें। (Sanjeev Agarwal, Director, Dynamix Research) 
(शेयर मंथन, 09 फरवरी 2011)
संजीव अग्रवाल की पिछली टिप्पणियाँ देखें:
http://www.sharemanthan.in/index.php/expert-views/98-sanjeev-agarwal
(स्पष्टीकरण : इस सलाह में विश्लेषक, उनकी कंपनी या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख