शेयर मंथन में खोजें

बाजार कमजोर, इस सीरीज में 4200 भी संभव

संजीव अग्रवाल, निदेशक, डायनामिक्स रिसर्च

बाजार थोड़ा वापस उछल कर 4930-4950 तक जा सकता है, लेकिन कुल मिला कर अभी यह कमजोर ही रहेगा।

आज बाजार पर लगातार दबाव इसलिए भी है कि अमेरिकी बाजार कल बंद था और आज वहाँ स्वाभाविक रूप से गिरावट आ सकती है। इसलिए भारतीय बाजार में निवेशकों को डर है कि कहीं डॉव जोंस में बहुत बड़ी गिरावट न आ जाये।

दिसंबर सीरीज में वापस उछाल (पुल बैक) में निफ्टी 5000 तक जा सकता है, लेकिन उसके बाद कमजोरी आयेगी। इस कमजोरी में निफ्टी 4200 तक भी जा सकता है। ऐसा होने पर निफ्टी को हाल के शिखर से लगभग 1000 अंक की चोट लगेगी। मध्यम अवधि में यानी मई 2010 तक निफ्टी 3200 से 4000 के बीच कहीं भी जा सकता है। (शेयर मंथन,  27 नवंबर 2009)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी