शेयर मंथन में खोजें

Tips Music Ltd Share Latest News: महँगा है स्टॉक, बड़ी गिरावट में पैसे लगाने की रणनीति बनायें

पीयूष आंगी : टिप्स म्यूजिक पर आपकी क्या राय है? अगले 1-2 साल के लिहाज से इसके वैलुएशन कैसे लग रहे हैं?

Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक में मूल्यांकन काफी महँगे हैं। स्टॉक का आरओई दमदार है, लेकिन इस तरह के कारोबार रॉयल्टी से कमाते हैं। इसे इसी तरह देखना होगा।  इस तरह के स्टॉक के लिए बाजार में तगड़ी गिरावट का इंतजार करना चाहिए। जब स्टॉक 20-25% टूटा हो, तब इसमें पैसे लगाने पर उचित प्रतिफल मिल सकता है। इस स्टॉक में 600 रुपये पर जोखिम प्रबंधन करना चाहिए। मेरा मानना है कि या तो इसका भाव इस स्तर से नीचे नहीं जायेगा, और अगर गया तो 500 रुपये इसका अंतिम आधार है।    

(शेयर मंथन, 07 जुलाई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख