शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स के शेयर में अभी काफी तेजी है, इंतजार करें : शोमेश कुमार की सलाह

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड का भविष्य कैसा है? लंबी अवधि के निवेश के लिए सुझाव दें।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) या रक्षा क्षेत्र से जुड़े जितने भी स्टॉक थे, वे सब अब ट्रेडिंग स्टॉक बन गये हैं। एचएएल का पहला मार्कर आपको 50 डीएमए पर रखना है, क्योंकि इस स्तर को इसने कभी छोड़ा नहीं है। अगर इसके नीचे ये तीन-चार दिन बंद होता है, तो इसका ट्रेंड बदल सकता है अन्यथा नहीं। इसमें 2500 रुपये से पहले फिलहाल स्टॉपलॉस बताने लायक मेरे पास नहीं है। इसके नीचे बंद होने लगेगा तो इसका ट्रेंड खत्म हो जायेगा। एक बात ध्यान रखने वाली है कि इस शेयर में काफी गर्मी है और कभी भी मुनाफा वसूली आ सकती है।

#halsharenews #halshareanalysis #halsharetarget #hindustanaeronauticssharelatestnews #hindustanaeronauticsshareanalysis #halsharepricetarget #halstockanalysis #halsharebuyorsell #shomeshkumar 

(शेयर मंथन, 24 नवंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

विशेष