शेयर मंथन में खोजें

Expert Advice : पोर्टफोलियो में प्रॉफिट हो तो कैसे करें मैनेज ?

कपिल मेहता, इंदौर : मेरा पोर्टफोलियो लगभग 20% ऊपर है। कुछ शेयर 200% भी चढ़ चुके हैं। मुझे अभी मुनाफावसूली करनी चाहिए या अब भी हर स्तर पर पैसा डालना चाहिए? मुझे पैसे की कोई जरूरत नहीं है।

Expert Shomesh Kumar : इक्विटी में पाँच साल से कम अवधि के लिए पैसा नहीं रखना चाहिए। बाजार के बारे में कोई भी ये सटीक नहीं बता सकता है कि वो कब नया शिखर बनायेगा या उसमें गिरावट आयेगी। इसलिए मुनाफावसूली कब और किन स्तरों पर करनी है, ये आपकी निवेश रणनीति का हिस्सा होना चाहिए। इसके अलावा कुछ नियम हैं, जिन्हें अपनाकर आप सही तरीके से अपने निवेश का लाभ उठा सकते हैं। इसमें से एक मूल्यांकन है, अगर आप इसे समझते हैं तो इसके हिसाब से फैसला कर सकते हैं। नहीं तो किसी भी स्टॉक का वजन 10% से ऊपर बढ़ने लगे तो उसे वापस उसी स्तर पर लाकर पोर्टफोलियो संतुलित करना चाहिए।

(शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

विशेष