HDFC Bank Ltd Share Latest News : बदलाव के दौर से गुजर रहा बैंक, ट्रेडिंग के लिहाज से कर सकते हैं दूसरे बैंक का चुनाव
करुणा प्रमोद : एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट को देखते हुए क्या दूसरे निजी बैंक में निवेश करना फायदेमंद होगा? आपकी क्या राय है?
करुणा प्रमोद : एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट को देखते हुए क्या दूसरे निजी बैंक में निवेश करना फायदेमंद होगा? आपकी क्या राय है?
Expert Sandeep Jain : एचडीएफसी बैंक के स्टॉक को लेकर मैं काफी आशावान हूँ और आने वाले समय में ये स्टॉक उम्मीद से बहुत बेहतर प्रदर्शन करेगा। हमने अपने काफी ग्राहकों को ये स्टॉक लेने की सलाह दी है। मेरी सलाह यही है कि एचडीएफसी बैंक के शेयर जिन्होंने पहले से ले रखे हैं, वो इसे होल्ड करें और जिन्होंने नहीं लिया है वो इसे ले सकते हैं।
दिनेश सिंह : मेरे पास एचडीएफसी बैंक के 50 शेयर 1690 रुपये के भाव पर हैं। इसमें क्या करना चाहिए?
Expert Shomesh Kumar : एचडीएफसी बैंक का स्ट्रक्चर ठीक है, लेकिन इसके भाव के बारे में फैसला थोड़ा मुश्किल लग रहा है। इस स्टॉक का सबसे अच्छा स्तर 1400 रुपये के आसपास ही है। इसके अलावा इसमें एक गैप बना है, वो भरे बिना ये स्टॉक आगे नहीं जा पायेगा।
मेरे हिसाब से ये स्टॉक लंबी अवधि के नजरिये से निवेश के लिए खरीद कर रखने का मौका दे रहा है। इसका ढाँचा ट्रेडिंग वाला नहीं है। मेरे अनुमान से इसकी चाल 1400 रुपये से 1600 रुपये के बीच तब तक रहेगी, जब तक ये किसी स्तर को तोड़कर नहीं निकलता है।
(शेयर मंथन, 11 अक्तूबर 2023)
(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें। हमारे व्हाट्सऐप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें - https://chat.whatsapp.com/DBQKqfCBPQQIcNMlb06glF)
राहुल : एचडीएफसी बैंक काफी गिरा है। ये अभी और कितना गिरेगा?