ITC Ltd Share Latest News : स्टॉक अब भी काफी आकर्षक स्थिति में है, करेक्शन का दौर खत्म
शरद धोलफोड़े : आईटीसी में क्या करना चाहिए?
शरद धोलफोड़े : आईटीसी में क्या करना चाहिए?
अवनींद्र, पटना : मैंने आईटीसी के 100 शेयर 410 रुपये के भाव पर खरीदे हैं, 2027 तक होल्ड करने का इरादा है। इसमें क्या करें?
श्याम लाल खजूरिया : आईटीसी में लंबी अवधि के नजरिये से नयी खरीद किस भाव पर करनी चाहिए?
अशोक सरकार : आईटीसी और विप्रो पर पोजीशनल नजरिया क्या है?
Expert Shomesh Kumar: मौजूदा भाव पर आईटीसी के स्टॉक का मूल्य मुझे पूरी तरह से वाजिब लगता है। ये कंपनी अपने होटल कारोबार का विलय करने जा रही है। मेरा मानना है कि इसके बाद इसमें वैल्यू बनेगी और स्टॉक में अच्छी चाल आयेगी। आईटीसी का स्टॉक होल्ड करने वाले शेयरधारक चाहें तो इसे होल्ड कर सकते हैं।