NHPC Ltd Share Latest News: स्टॉक में अहम स्तरों पर रखें नजर, खत्म नहीं हुआ है करेक्शन
विकास बाजपेयी : मैंने एनएचपीसी के 2000 शेयर 90 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इस पर आपकी क्या राय है?
विकास बाजपेयी : मैंने एनएचपीसी के 2000 शेयर 90 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इस पर आपकी क्या राय है?
Expert Shomesh Kumar : निफ्टी में बंद भाव पर 19500 का स्तर नहीं टूटना चाहिये था। लेकिन अब चूँकि ये टूट चुका है तो इसमें 18500 का स्तर देखने का देखने वाला होगा। बैंक निफ्टी में 43000 के स्तर पर काफी मजबूत सहारा था, मगर इसका भी साप्ताहिक आधार पर टूटना तकलीफदेह है। बाजार में अभी तेजी के सापेक्ष करेक्शन चल रहा है और इससे घबराने या निराश होने की कोई बात नहीं है। ये बाजार के लिए अच्छा और इससे सही स्तरों पर खरीदारी के नये मौके बनेंगे।
(शेयर मंथन, 26 अक्तूबर 2023)
(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)
Expert Hemen Kapadia : भारतीय बाजार को लेकर मेरा रुख सकारात्मक रूप से सतर्क है। बाजार में पिछले दिनों तकरीबन 1000 अंकों की बढ़त आयी है। इसे देखते हुए सुधार आ सकता है ताकि बाजार का मजबूत आधार बन सके। यह जरूरी नहीं है, लेकिन ऐसा होता है तो बाजार के लिए अच्छा माना जायेगा।
Expert Shomesh Kumar : मेरे हिसाब से निफ्टी में सबसे अच्छा सपोर्ट 18500 के स्तर पर आयेगा। ये अगर यहाँ पर नहीं संभलता है, तो फिर ये 18000 के स्तर तक भी जा सकता है। निफ्टी और बैंक निफ्टी में पोजीशन लेने वाले ट्रेडर्स को अब निफ्टी में वापसी तक शांत रहना चाहिये।
अमेरिकी बाजारों में 50 डीएमए का दायरा टूटने से भारतीय बाजार पर दबाव आ रहा है। हालाँकि निफ्टी 19300 के स्तर के नीचे नहीं गया है। निफ्टी बैंक में भी थोड़ी कमजोरी जरूर है। बाजार का एक डाटा प्वाइंट इशारा कर रहा है कि करेक्शन का दौर लंबा चल सकता है।