Nifty IT Prediction : कहाँ करें खरीदारी कहाँ करें बिकवाली - शोमेश कुमार
निफ्टी आईटी इंडेक्स में अभी तकलीफ का दौर चल रहा है। लेकिन यह बहुत बड़ा अवसर भी बन सकता है। अगर कोई निवेशक आईटी में पोजीशन बनाना चाहता है, तो यह उसके लिए सही समय है।
निफ्टी आईटी इंडेक्स में अभी तकलीफ का दौर चल रहा है। लेकिन यह बहुत बड़ा अवसर भी बन सकता है। अगर कोई निवेशक आईटी में पोजीशन बनाना चाहता है, तो यह उसके लिए सही समय है।
निफ्टी आईटी इंडेक्स भी रुकावट वाले स्तर पर आकर रुका है और इसकी खींचतान 200 डीएमए से चल रही है। अमेरिका में परिस्थितियों को देखते हुए अभी निफ्टी आईटी को बहुत मजबूत इंडेक्स नहीं कहा जा सकता है।
हमारा आईटी इंडेक्स अमेरिका के आईटी बाजार नैस्डैक से संकेत लेता है। जब तक नैस्डैक में तेजी रहेगी भारतीय आईटी इंडेक्स भी ऊपर जायेगा। अब चूँकि नैस्डैक 13500 की तरफ बढ़ने को तैयार है, तो उस हिसाब से हमारे आईटी इंडेक्स में भी चाल आयेगी।
निफ्टी आईटी का जो गुरुवार का निचला स्तर है उसके नीचे अगर ये बंद हुआ तो इसमें तेजी में बिकवाली का माहौल बन जायेगा।
Expert Shomesh Kumar: इस सूचकांक की चाल अभी धीमी रहेगी, मगर ये मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद भारत की आईटी कंपनियों के अच्छे दिन फिर से शुरू होंगे। आने वाले समय में ये सूचकांक 47000-48000 की तरफ बढ़ सकता है।