Nifty Prediction And Deep Analysis: क्या निफ्टी में बाय ऑन डिप्स की रणनीति कारगर? एक्सपर्ट सलाह
संकल्प पाटिल : निचले स्तर पर खरीदारी के लिए किस स्तर से शुरू करना ठीक रहेगा?
संकल्प पाटिल : निचले स्तर पर खरीदारी के लिए किस स्तर से शुरू करना ठीक रहेगा?
Expert Shomesh Kumar: बाजार में शुक्रवार की गिरावट सिर्फ एफपीआई की वजह से नहीं थी। ये उससे कुछ ज्यादा था। हमें बाजार में पहले से भी करेक्शन की आशंका थी, उसकी वजह कुछ भी हो सकती है। मेरा मानना है कि ये अमेरिकी बाजारों से चला करेक्शन है और सितंबर माह में बाजार में यू भी थोड़ा-बहुत करेक्शन रहता है।
Expert Shomesh Kumar: भारतीय बाजार अभी उतनी नकारात्मक नहीं है, जितनी अमेरिकी बाजारों में आ चुकी है। मेरे हिसाब से मौजूदा बाजार से निवेशकों या नये और छोटी कारोबारियों को दूर रहना चाहिए। अब आपको ऊपर 25000 के स्तर का ध्यान रखना है और नीचे 24200 के स्तर का ध्यान रखना है।
Expert Shomesh Kumar: बाजार में अभी हालात ठीक लग रहे हैं, इसलिए मुझे पूरी उम्मीद है कि निफ्टी में 24750 तक का स्तर देखने की उम्मीद बढ़ गयी है। इसके साथ ही इसमें 24141 के स्तर पर आधार बन गया है और ये इसके ऊपर सकारात्मक है। इसके अलावा 24443 के स्तर के ऊपर का बंद भी मिल चुका है।
Expert Shomesh Kumar: भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बात यही है कि यहाँ नकद की आपूर्ति बहुत अधिक मात्रा में नहीं है। मेरा मानना है कि अक्तूबर-नवंबर तक ब्याज दरों में कटौती होना अनिवार्य हो जायेगा। बढ़ी हुई ब्याज दरों का असर बाजार ही नहीं पूरी अर्थव्यवस्था पर नजर आने लगा है।