शेयर मंथन में खोजें

सलाह

Nifty Prediction For Monday: सोमवार को क्या करें निवेशक? खरीदें या बेचें

Expert Shomesh Kumar: मेरे हिसाब से बाजार में कोई दिक्कत नहीं है। इस समय करेक्शन चल रहा है, जो कि सामान्य बात है। कभी बाजार में गहरा करेक्शन होता है, तो कभी सामान्य और कभी तेजा का विस्तार भी देखने को मिलता है। निफ्टी जब 23500 के ऊपर बंद होगा, तब करेक्शन खत्म समझा जा सकता है।

Nifty Prediction for tomorrow : निफ्टी में 21000-21500 के स्तर के लिए तैयार हो रहा है मंच

Expert Shomesh Kumar : बाजार ने राज्यों के चुनाव नतीजों को सकारात्मक तरीके से लिया है और निफ्टी अब 20200 के आसपास चल रहा है। इसलिए इसमें निकट समय में 20500 के स्तर की संभावना है। लेकिन इन स्तरों के पास भी अगर नीचे के स्तरों पर कुछ मिलता है, तो उस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।

Nifty Prediction For Tomorrow: नये साल की पहली छमाही से बहुत उम्मीद न रखें

Expert Shomesh Kumar: बाजार विशेषज्ञ मान कर चल रहे हैं कि दिसंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे सितंबर तिमाही से बेहतर रहेंगे। बीता साल ठंडा रहा क्योंकि देश में आम चुनाव होने के कारण सरकार का कैपेक्स नहीं आया, जिससे उपभोग प्रभावित हुआ।

Nifty Prediction for Tomorrow: 1000 अंकों के कंसोलिडेशन में रह सकता है निफ्टी

Expert Shomesh Kumar: सोमवार से शुरू हो रहे नये वित्त वर्ष में निफ्टी के 20500, 20700 के स्तर तक टूटने की आशंका अब भी बनी हुई है। फिलहाल निकट समय में निफ्टी जब तक 22100, 21900 के स्तर के नीचे नहीं बंद होता, तब तक ये कंसोलिडेशन में रह सकता है।

Nifty Prediction For Tomorrow: निफ्टी में 25000 से पहले बड़े करेक्शन के संकेत नहीं

Expert Shomesh Kumar: बाजार में लगातार मजबूती आ रही है। ऐसे में निफ्टी में 25750 का स्तर निकलने के बाद अब मुनाफा वसूली के स्तर नहीं समझ आ रहे हैं। हमें इसके लिए अब निफ्टी के 25000 के नीचे बंद होने का इंतजार करना होगा। इससे ज्यादा अभी कुछ कहने के लिए नहीं है, लेकिन बाजार रनिंग करेक्शन के लिए तैयार लग रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख