शेयर मंथन में खोजें

सलाह

Nifty Prediction: खराब नहीं हुआ है बाजार का मूड, काफी मजबूत है हमारा बाजार

Expert Shomesh Kumar: किसी भी तरह की अनिश्चितता के प्रति बाजार की प्रतिक्रिया इस बात पर निर्भर करती है कि बाजार किस स्तर पर है। बाजार में तेजी हो चुकी है या बाजार हल्का हो चुका है। मेरे हिसाब से मौजूदा समय में हमारा बाजार हल्का नहीं है, इसलिए हल्की सी नकारात्मक खबर भी इसमें हलचल मचा सकती है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि इससे बाजार का रुझान नकारात्मक हो गया है।

Nifty Prediction: गिरावट खत्म या अभी और गिरेगा बाजार - प्रकाश दीवान

Expert Prakash Deewan: इस पर सटीक टिप्पणी करना तो मुश्किल है, लेकिन बाजार में अभी भी गिरावट के लिए जगह है। बाजार पहले के मुकाबले काफी नीचे आ चुके हैं, लेकिन मूल्यांकन अब भी अधिक बना हुआ है। ये जरूर है कि हो सकता है बाजार अब उतनी बुरी तरह से न गिरे, लेकिन सुधार की गुंजाइश अब भी बाकी है।

Nifty Prediction: जानें क्या है शोमेश कुमार की निफ्टी में मुनाफे की रणनीति

Expert Shomesh Kumar: मेरे हिसाब से निफ्टी में वित्त वर्ष 2025-26 में 20% की बढ़त आनी चाहिए। अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के शुल्क फैसलों के कारण बाजार में कोई दिक्कत आती है, तो मेरे हिसाब से आने वाले वित्त वर्षों में बाजार इसकी भरपाई करेगा।

Nifty Prediction: चालू वित्त वर्ष में निफ्टी में दिख सकता है 27000-28000 का स्तर

Expert Shomesh Kumar: भारतीय बाजार की वर्तमान संरचना नये शिखर की है, मगर बीच-बीच में आने वाली अप्रिय खबरों का कुछ नहीं किया जा सकता है। ऐसे झटके बाजार को लगते रहेंगे और ये इनस हमें सावधान रहना होगा। मेरी गणना के हिसाब से चालू वित्त वर्ष 2025-26 में हमें निफ्टी में 27000-28000 का स्तर देखने को मिल सकता है।

Nifty Prediction: धीरे-धीरे ऊपर बढ़ता रहेगा बाजार, स्मॉलकैप में आ सकती है तेजी

Expert Shomesh Kumar: मेरा मानना है कि निफ्टी में अगर 22000 या इससे 100-200 अंक नीचे के स्तर नहीं टूटते हैं, तो बाजार सुरक्षित है। ये धीरे-धीरे ऊपर बढ़ता रहेगा और इसमें नीचे के स्तरों पर खरीदारी के मौके बने रहेंगे। निफ्टी में मेरा अनुमान कंसोलिडेशन का है, लेकिन तिमाही नतीजों को देखते हुए स्मॉलकैप इंडेक्स में अच्छी तेजी की उम्मीद लग रही है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख