Nifty Prediction: नतीजों से पहले निफ्टी की 23 हजार की कॉल और 21 हजार की पुट लेना फायदेमंद
केसी मोहंती: क्या हम जून महीने के लिए 21,000 का पीई और 23,000 का कॉल लेकर हेज कर दें?
केसी मोहंती: क्या हम जून महीने के लिए 21,000 का पीई और 23,000 का कॉल लेकर हेज कर दें?
Expert Shomesh Kumar: निफ्टी के स्तरों के बारे में समझने से पहले हमें बैंक निफ्टी और निफ्टी आईटी के स्तरों को समझना होगा। बैंक निफ्टी अब 50500 के स्तर के ऊपर रहा तो इसका अगला लक्ष्य 55500 का है। एफआईआई खरीदारी के समर्थन से निफ्टी आईटी में पूरी रिकवरी आ सकती है और ये अपने पिछले शिखर 38500 या 39000 तक जा सकता है।
Expert Shomesh Kumar: बाजार में जो रैली आयी है, वो मेरे हिसाब से शॉर्ट कवरिंग है और इसे रुझान आईटी क्षेत्र से मिल रहा है। निफ्टी 25000 के स्तर के ऊपर बंद हो चुका है और वहाँ रैली आने की पूरी संभावना है। इस संदर्भ में हमारे पास ट्रेडिंग के नजरिये से पूरी स्पष्टता है। बाजार की मौजूदा रैली में सूचकांक 25000 के स्तर के 100-200 अंक ऊपर जा सकता है।
Expert Shomesh Kumar: निफ्टी को समझने से पहले हमें कुछ डेटा प्वाइंट समझने होंगे। इसमें सबसे पहले है डॉव जोंस 42000 का स्तर पार कर चुका है। इसके अलावा निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप में मजबूती आ गयी है। बैंक निफ्टी भी प्रतिरोध स्तर पर चुनौतियों का सामना कर रहा है।
Expert Siddharth Khemka: हम उम्मीद कर रहे हैं कि बाजार में सकारात्मकता का माहौल बना रहेगा। वैश्विक संकेतों की बात करें तो, अमेरिकी अर्थव्यवस्था सुधार के रास्ते पर है और वहाँ पर महँगाई दर कम हुई है। इसके साथ इस साल के अंत तक ब्याज दरों में कटौती करने की बात की जा रही है।