शेयर मंथन में खोजें

सलाह

Nifty Prediction: कंसोलिडेशन के मूड में हैं बाजार, और गिरावट की आशंका नहीं

Expert Shomesh Kumar: निफ्टी की ट्रेंड लाइन नीचे की ओर झुकी हुई है। बाजार में अभी बिकवाली का दबाव बहुत ज्यादा है। मेरे हिसाब से इसमें आधर बनने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इस पर मुहर तभी लगेगी जब सूचकांक में कोई उल्लेखनीय स्तर पार होगा।

Nifty Prediction: किन स्तरों पर करें तेजी और किन स्तरों पर करें मंदी

Expert Shomesh Kumar: निफ्टी अब जब तक 23600 रुपये के ऊपर नहीं बंद होगा, तब तक इसमें नीचे की तरफ कुछ हरकत देखने को मिल सकती है। इसमें 23500 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग आ सकती है और 23600 के ऊपर बंद होने पर ये आगे भी बढ़ सकती है। मेरा मानना है कि निफ्टी के नीचे जाने पर 22800 का स्‍तर नहीं टूटेगा।

Nifty Prediction: क्या थम गयी गिरावट या अभी और टूटेगी निफ्टी?

Expert Shomesh Kumar: बाजार में अभी करेक्शन चलेगा और मुझे लगता है कि सारे सूचकांक 200 डीएमए का पुन: परीक्षण करेंगे। मेरे हिसाब से बाजार के लिए ये करेक्शन अच्छा है और अभी तक इसमें वापसी के संकेत भी नहीं मिल रहे हैं। इसलिए जब तक वापसी के संकेत न मिलें, तब तक सतर्क रहना चाहिए।

Nifty Prediction: किन स्तरों पर करें तेजी और किन स्तरों पर करें मंदी

Expert Shomesh Kumar: बाजार पर हमारे नजरिये में कोई बदलाव नहीं है, क्‍योंकि निफ्टी 23600 के ऊपर बंद नहीं हो पा रही है। इससे स्‍तर को पार किये बिना नया मोमेंटम नहीं आयेगा। मुझे पूरे बाजार में थकान दिख रही है। इसलिए मुझे लगता है कि निफ्टी में कूलऑफ आना चाहिए।

Nifty Prediction: खराब नहीं हुआ है बाजार का मूड, काफी मजबूत है हमारा बाजार

Expert Shomesh Kumar: किसी भी तरह की अनिश्चितता के प्रति बाजार की प्रतिक्रिया इस बात पर निर्भर करती है कि बाजार किस स्तर पर है। बाजार में तेजी हो चुकी है या बाजार हल्का हो चुका है। मेरे हिसाब से मौजूदा समय में हमारा बाजार हल्का नहीं है, इसलिए हल्की सी नकारात्मक खबर भी इसमें हलचल मचा सकती है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि इससे बाजार का रुझान नकारात्मक हो गया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!