शेयर मंथन में खोजें

आईबॉल (IBall) का एन्डी 4.3जे स्मार्टफोन लांच

आईबॉल (IBall) कंपनी ने एन्डी 4.3जे (Andy 4.3J) नाम से एक नया स्मार्टफोन बाजार में पेश किया है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 2.3 आईसी पर आधारित है। इस स्मार्टफोन की खासियत है कि इसमें दो सिम के साथ-साथ डबल बैटरी की सुविधा भी है। 1630 एमएएच और 900 एमएएच क्षमता वाली दोनों बैटरियों को एक-साथ रखा गया है। इसमें 4.3 इंच का आईपीएस डिसप्ले, 512 एमबी रैम, वाई-फाई, जीपीआरएस, 3जी, एजीपीएस और ए2डीपी+ईडीआर के साथ ब्लुटूथ की भी सुविधा है।

यह डिवाइस 1 गीगाहर्ट्ज कॉर्टेक्स ए9 प्रोसेसर और 2जीबी की इंटर्नल मेमोरी से युक्त है। जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 3जी नेटवर्किंग के साथ वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी दी गयी है। स्मार्टफोन में ग्रेविटी, एमबिएंट लाइट और प्रोक्सीमिटी जैसे सेंसर लगे हैं और साथ में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी  है।

बाजार में इसकी कीमत 9,499 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2012)    

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख