शेयर मंथन में खोजें

एमटीएस (MTS) : एमटैग 353 (MTAG 353) लांच

एमटीएस (MTS) ने एमटैग 353 (MTAG 353) नाम से नया सीडीएमए स्मार्टफोन बाजार में उतारा है।
एंड्रॉयड 2.3 जींजरब्रेड ओएस पर चलने वाला यह स्मार्टफोन 3.5 एचवीजीए टीएफटी एलसीडी टचस्क्रीन के साथ 320x480 डिसप्ले रिजोल्यूशन में पेश किया गया है।
इसे 800 मेगाहर्टज क्वालकॉम 7625ए प्रोसेसर, 256एमबी रैम के साथ 150 एमबी इंटर्नल स्टोरेज क्षमता के साथ पेश किया गया है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 
 
इसमें वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम ऑडियो जैक के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग की भी सुविधा है और साथ में 3एमपी का रियर कैमरा और 1500 एमएएच की बैटरी क्षमता मौजूद है। बाजार में स्मार्टफोन की कीमत 5,999 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष