शेयर मंथन में खोजें

ऐप्पल (Apple) : मैकबुक प्रो नोटबुक (MacBook Pro Notebook) लांच

ऐप्पल (Apple) ने नया नोटबुक बाजार में पेश किया है।

13 इंच के मैकबुक प्रो नोटबुक (MacBook Pro Notebook) को उच्च क्षमता के रेटिना डिसप्ले के साथ उतारा गया है।

यह 2.5 गीगाहर्ट्ज आई5 इन्टेल प्रोसेसर और 128जीबी और 256जीबी की फ्लैश मेमोरी के साथ मौजूद है। इसमें 512जीबी की अतिरिक्त मेमोरी भी है।

चित्र आभार : ऐप्पल


नोटबुक में 3.0 एचडीएमआई पोर्ट,  थ्री-स्ट्रीम वाई-फाई,  ब्लूटूथ 4.0, वीडियो चैटिंग के लिए फेसटाईम एचडी कैमरा और साथ में ड्यूल माइक्रोफोन भी लगे हुए हैं।

1.61 किलोग्राम वजन के साथ ऐप्पल की नयी नोटबुक अपने पहले संस्करण से ज्यादा पतली और हल्की है।

इसकी शुरुआती कीमत 1,699 डॉलर रखी गयी है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2012)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

विशेष