शेयर मंथन में खोजें

सोनी (Sony) : एक्सपीरिया एसएल (Xperia SL), माइरो (Miro), जे (J) स्मार्टफोन लांच

सोनी (Sony) ने एक्सपीरिया श्रेणी में अपने नये स्मार्टफोन लांच किये हैं।
एक्सपीरिया एसएल (Xperia SL), एक्सपीरिया माइरो (Xperia Miro) और एक्सपीरिया जे (Xperia J)  नाम से तीन नये स्मार्टफोन बाजार में पेश किये गये हैं। 
एक्सपीरिया एसएल एंड्रॉयड 4.0 पर चलता है। ड्यूलकोर 1.7 गीगाहर्टज प्रोसेसर के साथ इसमें 4.3 इंच का टचस्क्रीन डिसप्ले मौजूद है।
12मेगापिक्सल का कैमरा और मोबाइल कैमरा सेंसर के लिए एक्समोर आर (Exmor R)  की भी सुविधा दी गयी है। इसकी कीमत 32,549 रुपये रखी गयी है।
चित्र : सोनी
 
सोनी एक्सपीरिया माइरो भी एंड्रॉयड 4.0 पर चलता है। 3.5 इंच टचस्क्रीन डिसप्ले के साथ इसमें नवीनतम ऑडियो तकनीक का प्रयोग किया गया है। डीएलएनए कनेक्टिविटी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट फेस कैमरा के साथ यह 15,249 रुपये में मौजूद है। 
एंड्रॉयड 4.0 पर चलने वाला एक्सपीरिया जे स्मार्टफोन कंपनी का सबसे पतला हैंडसेट है जो कि मात्र 9.22 एमएम पतला है। एक्सपीरिया जे को स्टाइलिश तरीके से तैयार किया गया है। 4.0 एफडब्लूवीजीए डिसप्ले और 5एमपी कैमरा क्षमता के साथ इसकी शुरुआती कीमत 18,399 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2012) 

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष