शेयर मंथन में खोजें

अल्काटेल (Alcatel) : सेल्फी स्मार्टफोन फ्लैश (Flesh) बाजार में उतारा

अल्काटेल (Alcatel) ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन पेश किया है।

कंपनी ने सेल्फी फोन फ्लैश (Flesh) बाजार में उतारा है। अल्काटेल फ्लैश में 5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले लगा है। यह एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 8 जीबी की इंटर्नल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस लगा है। यह स्मार्टफोन सिर्फ भूरे और सफेद रंग में ही उपलब्ध है। ग्राहकों को यह स्मार्टफोन सिर्फ फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर ही मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी गयी है। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख