शेयर मंथन में खोजें

मारुति ने पेश किया स्विफ्ट का ग्लोरी एडिशन

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी कॉम्पैक्ट मॉडल स्विफ्ट का एक लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिया है।

कंपनी ने इसे ग्लोरी एडिशन के नाम से लॉन्च किया है। ग्लोरी एडिशन में इंडन में कोई बदलाव नहीं किया गया है न हीं इसमें एयरबैग है। इसमे दोहरे रंग (सफेद और लाल रंग) का प्रयोग किया है। कंपनी ने कार के अंदरुनी हिस्से में भी काले और रंग का इस्तमाल किया है। इसके अलावा रियर पार्किंग, सेंसर्स, ब्लूटुथ कनेक्टिविटी भी गाड़ी में दी गयी है। यह कार वीएक्सआई और वीडीआई वेरिएंट्स में उपलब्ध है। कंपनी ने वीएक्सआई मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 5,28,000 और वीडीआई मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 6,19,000 रुपये रखी है।
बीएसई में मारुति का शेयर 4355 रुपये का भाव पर खुला और दोपहर 3.30 बजे 9.25 रुपये या 0.21% बढ़ कर 4366.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 7 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष