शेयर मंथन में खोजें

शाओमी ने पेश किया रेडमी नोट प्राइम

चीनी कंपनी शाओमी ने भारत में रेडमी नोट प्राइम स्मार्टफोन पेश कर दिया है। 4जी सुविधा के अनुकूल इस स्मार्टफोन की कीमत 8,499 रुपये रखी गयी है और यह फिलहाल केवल अमेजॉन इंडिया और एमआई.कॉम पर उपलब्ध है।

शाओमी का यह स्मार्टफोन अगस्त में पेश शाओमी रेडमी 2 प्राइम स्मार्टफोन के बाद कंपनी का पूरी तरह भारत में बना हुआ दूसरा स्मार्टफोन है। शाओमी रेडमी नोट प्राइम 4जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर आधारित एमआईयूआई पर चलता है। इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले स्क्रीन है और 1.2 गीगाहर्ट्ज क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 410 क्वॉडकोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13एमपी रियल कैमरा और 5 एमपी सेल्फी कैमरा है। इसकी इंटरनल मेमोरी 16 जीबी की है जो 32 जीबी तक बढ़ायी जा सकती है। यह हैंडसेट 3100 एमएएच की बैटरी से सुसज्जित है और इसमें संबद्धता के लिए 4जी, वाई-फाई 802.11 और यूएमबी ओटीजी दी गयी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष