शेयर मंथन में खोजें

20 जून को खुलेगा फाइन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज (Fine Organic Industries) का आईपीओ (IPO)

विशिष्ट केमिकल निर्माता फाइन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज (Fine Organic Industries) का आईपीओ (IPO) इश्यू 20 जून को खुलने जा रहा है।

22 जून को बंद होने वाले 600 करोड़ रुपये के इश्यू में 780-783 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया है। इश्यू में कंपनी के प्रमोटर 76,64,994 तक शेयर बेचेंगे। जेएम फाइनेंशियल और इडेलवाइज फाइनेंशियल सर्विस इसके ईश्यू का प्रबंधन करेंगी। कंपनी के इक्विटी शेयर बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध होने का प्रस्ताव है। 1970 में शुरू हुई मुम्बई में स्थित फाइन ऑर्गेनिक खाद्य, प्लास्टिक, रबड़, पेंट, इंक, कॉस्मेटिक्स, कोटिंग्स, टेक्सटाइल, ल्यूब्स और विभिन्न दूसरे उत्पादों के लिए विशेष योज्य वस्तुओं (Additive) की प्रमुख निर्माता कंपनी है। (शेयर मंथन, 15 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख