शेयर मंथन में खोजें

5% बढ़ोतरी के साथ सूचीबद्ध हुआ एसबीसी एक्सपोर्ट्स (SBC Exports) का शेयर

एसबीसी एक्सपोर्ट्स (SBC Exports) का शेयर बीएसई (BSE) पर 5% के प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुआ है।

कंपनी के शेयर ने बीएसई एसएमई (BSE SME) पर आईपीओ (IPO) इश्यू के 22 रुपये के भाव के मुकाबले 23.10 रुपये पर शुरुआत की। करीब पौने 2 बजे भी बीएसई पर एसबीसी एक्सपोर्ट्स का शेयर आईपीओ इश्यू भाव के मुकाबले 1.10 रुपये या 5.00% की मजबूती के साथ 23.10 रुपये पर चल रहा है।
हस्तनिर्मित कालीन, कुशन कवर, सूती रजाई और बेडशीट का कारोबार करने वाली एसबीसी एक्सपोर्ट्स ने आईपीओ में 10 रुपये के मूल कीमत वाले 29,82,000 शेयरों को 12 रुपये के प्रीमियम के साथ 22 रुपये के भाव पर बेचने की पेशकश की थी। कंपनी का आईपीओ इश्यू 24 जून को खुल कर 26 जून को बंद हुआ, जिसमें लॉट का आकार 6,000 शेयर रखा गया था।
6.56 करोड़ रुपये के इश्यू के जरिये एसबीसी एक्सपोर्ट्स की योजना कार्यकारी पूँजी की जरूरतों को पूरा करने, सामान्य कारोबारी उद्देश्य और आईपीओ के खर्चे वहन करने की है। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष