शेयर मंथन में खोजें

जय कॉर्प, टाटा ग्लोबल और यूनाइटेड स्पिरिट्स खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने गुरुवार 23 नवंबर के एकदिनी कारोबार में जय कॉर्प (Jai Corp), टाटा ग्लोबल (Tata Global) और यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) में खरीदारी की सलाह दी है।

सिमी ने जय कॉर्प (158.25) को गिरावट आने पर 150 रुपये के ऊपर जमे रहने तक खरीदें। सिमी ने इसे 163, 167, 172 और 177-180 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 147 रुपये रखें।

टाटा ग्लोबल 274/273.50 रुपये के करीब खरीदने के लिए कहा है। इसका शुरुआती लक्ष्य 277/278 रुपये और फिर 280-282 रुपये रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 280-282 रुपये रखें।

यूनाइटेड स्पिरिट्स (3,299.60) को गिरावट आने पर 3,270-3,265 रुपये के दायरे के ऊपर रहने तक 3325, 3350, 3370 और 3395-3410 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 3,250 रुपये रखें।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

 (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2017)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख