शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस बैंक, भारत फोर्ज और बीईएमएल खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने बुधवार, 27 फरवरी के एकदिनी कारोबार में ऐक्सिस बैंक (Axis Bank), भारत फोर्ज (Bharat Forge) और बीईएमएल (BEML) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

सिमी ने कहा है कि ऐक्सिस बैंक को 707-705 रुपये के करीब खरीदें। उनकी सलाह है कि इस सौदे में 715, 719 और 724-26 रुपये के लक्ष्य और घाटा काटने का स्तर 700/695 रुपये रखें।

भारत फोर्ज के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 503-500 रुपये के करीब खरीदें और 495/492 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 511, 517 और 522-525 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

बीईएमएल के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 820-817 रुपये के करीब खरीदें और 810/805 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 828, 834 और 839-43 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 27 फरवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

विशेष