शेयर मंथन में खोजें

अशोक लेलैंड, वेदांत और यूपीएल खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने सोमवार, 01 अप्रैल के एकदिनी कारोबार में अशोक लेलैंड (Ashok leyland), वेदांत (Vedanta) और यूपीएल (UPL) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। 

सिमी ने कहा है कि अशोक लेलैंड को 91-90.50 रुपये के करीब खरीदें। उनकी सलाह है कि इस सौदे में 92.50, 93.80 और 94.50/95 रुपये के लक्ष्य और घाटा काटने का स्तर 89/88.50 रुपये रखें।

वेदांत के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 184-183 रुपये के करीब खरीदें और 180/179 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 187, 189 और 192 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

यूपीएल के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 955-952 रुपये के करीब खरीदें और 945/942 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 962, 966 और 970-972 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख