शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील, मदरसन सूमी और डिविस लैब खरीदें : सिमी भौमिक

सिमी भौमिक

तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने मंगलवार, 16 अप्रैल के एकदिनी कारोबार में टाटा स्टील (Tata Steel), मदरसन सूमी (Motherson Sumi) और डिविस लैब (Divis Lab) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। 

सिमी ने कहा है कि टाटा स्टील को 553-550 रुपये के करीब खरीदें। उनकी सलाह है कि इस सौदे में 557, 560 और 563-566 रुपये के लक्ष्य और घाटा काटने का स्तर 544/541 रुपये रखें।

मदरसन सूमी के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 154/153 रुपये के करीब खरीदें और 150/149 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 156.50, 158/159 और 161-163 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

डिविस लैब के लिए सिमी की सलाह है कि इसे 1744-1740 रुपये के करीब खरीदें और 1730/1725 रुपये पर घाटा काटने का स्तर रखें। इस सौदे में लक्ष्य 1755, 1764 और 1770-75 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

विशेष