शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, माइंडट्री, टाटा स्टील खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में सोमवार (16 अगस्त) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और माइंडट्री (Mindtree) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। साथ ही इसने 30 दिनों के लिए टाटा स्टील (Tata Steel) में खरीदारी की सलाह दी है। 

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने निफ्टी को 16,445-16,470 के दायरे में खरीद कर 16,507-16,557 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 16,404 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट में सलाह है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज को 2,130-2,136 के दायरे में खरीद कर 2,153.60-2,174 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 2,112.40 रुपये का है।
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में माइंडट्री के लिए सलाह दी है कि इसे 2,917-2,923 के दायरे में खरीदें और 2,944-2,969 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 2,894.40 रुपये होगा।
टाटा स्टील को इसने 30 दिनों की अवधि के लिहाज से 1,415-1,436 के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इस सौदे का लक्ष्य 1,540 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 1,540 रुपये का है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 16 अगस्त 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख