शेयर मंथन में खोजें

भारत फोर्ज, मुथूट फाइनेंस खरीदें, कमिंस इंडिया बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज ने आज अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में मंगलवार (05 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार के लिए भारत फोर्ज (Bharat Forge) और मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) के शेयर खरीदने और कमिंस इंडिया (Cummins India) के शेयर बेचने की सलाह दी है।

रिलायंस सिक्योरिटीज ने भारत फोर्ज को 690-700 के दायरे में खरीद कर 730 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह दी है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 680 रुपये पर रखने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट में सलाह है कि मुथूट फाइनेंस को 1,340-1,350 के दायरे में खरीद कर 1,380 रुपये का लक्ष्य रखें। इस खरीदारी सौदे में घाटा काटने का स्तर 1,330 रुपये का है।
इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी इस दैनिक रिपोर्ट में कमिंस इंडिया के लिए सलाह दी है कि इसे 1,140-1,150 के दायरे में बेचें और 1,100 रुपये का लक्ष्य रखें। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने का स्तर 1,160 रुपये होगा।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख