शेयर मंथन में खोजें

आयशर मोटर्स और जेएसडब्ल्यू स्टील बेचें, एनटीपीसी खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (22 सितंबर) के एकदिनी कारोबार के लिए आयशर मोटर्स (Eicher Motors) और जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) को बेचने की सलाह दी है। इसने अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एनटीपीसी (NTPC) को खरीदने का सुझाव दिया है।

आयशर मोटर्स का पिछला बंद भाव 3682 रुपये था। ब्रोकिंग फर्म ने इस शेयर को 3700-3730 रुपये के दायरे में बेच कर 3600 रुपये का लक्ष्य रखने का परामर्श दिया है। इस बिकवाली सौदे में घाटा काटने के लिए 3800 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने का सुझाव दिया गया है।
जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों को 690 से 696 रुपये के बीच बेचने की सलाह दी गयी है। इस शेयर का पिछला बंद भाव 685 रुपये था। इसके लिए 670 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 702 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सलाह है।
इसके अलावा, एनटीपीसी (पिछला बंद भाव 169 रुपये) के शेयर के लिए रिलायंस सिक्योरिटीज ने 165 से 167 रुपये के दायरे में खरीदारी सौदे (लॉन्ग पोजीशन) करने की सलाह दी है। इस शेयर का 172 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 163 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने का सुझाव दिया गया है।
ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 22 सितंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख