शेयर मंथन में खोजें

बजाज फाइनेंस और ओबेरॉय रियल्टी बेचें, टाटा कंज्यूमर खरीदें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (23 सितंबर) के एकदिनी कारोबार (Intraday trading) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) के शेयरों को बेचने की सलाह दी है। इसके अलावा कंपनी ने टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Tata Consumer Products) के शेयर खरीदने का सुझाव दिया है।

ब्रोकिंग फर्म की रिपोर्ट के मुताबिक बजाज फाइनेंस के शेयर के लिए 7600 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 7780 से 7820 रुपये के दायरे में बेचना सही रहेगा। इन शेयरों का पिछला बंद 7720 रुपये रहा था। इस सौदे के लिए 7890 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी गयी है।
ओबेरॉय रियल्टी के शेयर को भी ब्रोकिंग फर्म ने 1015 से 1025 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इस सौदे में 985 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1031 रुपये का सख्त स्टॉप लॉस लगाने का सुझाव है। ऑबेरॉय रियल्टी का पिछला बंद भाव 1007 रुपये रहा था।
टाटा कंज्यूमर (पिछला बंद भाव 803 रुपये) का शेयर 788 से 795 रुपये के बीच खरीदा जा सकता है। इसके लिए 820 रुपये का लक्ष्य तय करते हुए 782 रुपये का सख्त स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी गयी है।
ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 23 सितंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख