शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी बेचें, सन फार्मा और डाबर इंडिया खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने शुक्रवार (23 सितंबर) के एकदिनी (इंट्राडे) कारोबार के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty) को बेचने और सन फार्मा (Sun Pharma) एवं डाबर इंडिया (Dabur India) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में निफ्टी के लिए 17601/17551 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 17635-17662 रुपये के बीच बेचने की सलाह दी है। इस सौदे के लिए 17703.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाने का सुझाव दिया गया है।
आज के इंट्राडे कारोबार के लिए ब्रोकिंग फर्म ने सन फार्मा के शेयर 901-904 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इस सौदे के लिए 910.80/919.80 रुपये का लक्ष्य रख सकते हैं और 893.00 रुपये पर स्टॉप लगाना होगा।
डाबर इंडिया के शेयर 572.00-574.00 रुपये के दायरे में खरीदे जा सकते हैं। इस सौदे के लिए 578.30/583.50 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 567.30 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाने की सलाह दी गयी है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म और उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 23 सितंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!