शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, एल ऐंड टी, ओएनजीसी, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज और यूनियन बैंक खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने गुरुवार (02 मार्च) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), लार्सन ऐंड टूब्रो (Larsen&Toubro), ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil and Natural Gas Corporation), इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (Indian Energy Exchange) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। इंडियन एनर्जी एक्सचेंज और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के स्टॉक बुधवार (01 मार्च)  के भाव पर 14-14 दिन के नजरिये से खरीदने की सिफारिश की गयी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 17404-17438 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 17472/17523 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 17369.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ब्रोकिंग कंपनी ने लार्सन ऐंड टूब्रो के शेयर 2102-2106 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इन शेयरों के लिए 2133.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2087.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाया जाना चाहिए।

आज ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन के शेयर 153.40-153.80 रुपये के दायरे में खरीदने का परामर्श दिया गया है। इसके लिए 156.40 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 151.90 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना ठीक रहेगा।

इनके अलावा आज इंडियन एनर्जी एक्सचेंज के स्टॉक में बुधवार के भाव पर 14 दिन के नजरिये से खरीदारी करने का सुझाव दिया गया है। इसे 145-148.30 रुपये के दायरे में खरीदना उचित रहेगा। इसके लिए 158.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 139.00 रुपये पर स्टॉप लास लगाना चाहिए। 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के स्टॉक में भी बुधवार के भाव पर 14 दिन के नजरिये से खरीदारी करने की सलाह दी गयी है। इसे 66-68.30 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 73.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 63.00 रुपये पर स्टॉप लास लगाना चाहिए। 

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 02 मार्च 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख