शेयर मंथन में खोजें

इंडिया सीमेंट्स और टाटा केमिकल्स खरीदें, अपोलो टायर्स बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने शुक्रवार (24 मार्च) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में इंडिया सीमेंट्स (India Cements) और टाटा केमिल्स (Tata Chemicals) के शेयर खरीदने, जबकि अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज इंडिया सीमेंट्स का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। इन्हें 176-178 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। इनके लिए 185 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 174 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 180 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने अपोला टायर्स के स्टॉक को 313-316 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इनके लिए 303 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 319 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 310 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज टाटा केमिकल्स के शेयर खरीदने की सिफारिश की है। इन्हें 960-965 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इनके लिए 985 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 953 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 968 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 24 मार्च 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

विशेष