शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, आईटीसी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, ग्रीव्स कॉटन, जेके टायर और कोचिन शिपयार्ड खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने गुरुवार (06 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), आईटीसी (ITC), ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries), ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton), जेके टायर इंडस्ट्रीज (JK Tyre Industries) और कोचिन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। ग्रीव्स कॉटन, जेके टायर इंडस्ट्रीज और कोचिन शिपयार्ड के स्टॉक में बुधवार (05 अप्रैल) के भाव पर 14-14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है। 

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 17510-17542 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 17577/17627 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 17473.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

इसके अलावा आज आईटीसी के शेयर 384.50-385.50 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 389.80 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 381.90 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना ठीक रहेगा।

ब्रोकिंग कंपनी ने ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयर 1649-1652 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 1673.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1638.80 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना ठीक रहेगा। 

ग्रीव्स कॉटन के स्टॉक में बुधवार (05 अप्रैल) के भाव पर 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है। इसे 129-132.50 रुपये के दायरे में 143.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीद सकते हैं। इसके लिए 124.50 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

जेके टायर इंडस्ट्रीज के स्टॉक में बुधवार (05 अप्रैल) के भाव पर 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है। इसे 156-161 रुपये के दायरे में 174.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीद सकते हैं। इसके लिए 149.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

कोचिन शिपयार्ड के स्टॉक में बुधवार (05 अप्रैल) के भाव पर 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है।  इसे 475-486 रुपये के दायरे में 525.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीद सकते हैं। इसके लिए 458.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख