शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, टाटा स्टील, हैवेल्स इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने बुधवार (19 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), टाटा स्टील (Tata Steel), हैवेल्स इंडिया (Havells India), बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) और रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Railtel Corporation of India) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। बैंक ऑफ इंडिया और रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के स्टॉक में 14-14 दिन के नजरिये से मंगलवार (18 अप्रैल) के भाव पर पोजीशन लेने की सलाह दी गयी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 17640-17672 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 17709/17763 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 17599 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

इसके अलावा आज टाटा स्टील के शेयर 107.00-107.80 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 109.40 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 105.90 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना ठीक रहेगा।

ब्रोकिंग कंपनी ने हैवेल्स इंडिया के शेयर 1206.00-1209.00 रुपये के दायरे में 1225.50 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 1196.30 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

बैंक ऑफ इंडिया के स्टॉक में मंगलवार के भाव पर 14 दिन के नजरिये पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है। इसे 79.00-81.00 रुपये के दायरे में 87.70 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीद सकते हैं। इसके लिए 76.40 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में भी ब्रोकिंग कंपनी ने मंगलवार के भाव पर 14 दिन से नजरिये से पोजीशन लेने का परामर्श दिया है। इसे 104.00-105.80 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 114.00 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 99.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगा।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख