शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल खरीदें, ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन और सीमेंस बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (19 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने, जबकि ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil and Natural Gas Corporation) और सीमेंस (Siemens) के स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज भारती एयरटेल का स्टॉक 750-755 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इनके लिए 780 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 744 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 760 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन के स्टॉक को 161-163 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इनके लिए 157 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 165 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 160 रुपये था।

इसके अलावा ब्रोकिंग कंपनी ने आज सीमेंस का स्टॉक 3330-3360 रुपये के दायरे में बेचने की सिफारिश की है। इनके लिए 3230 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 3385 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 3316 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख