शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी, एसबीआई, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, जेके टायर और एचईजी खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने मंगलवार (02 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics), जेके टायर ऐंड इंडस्ट्रीज (JK Tyre & Industries) और एचईजी (HEG) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। जेके टायर और एचईजी का स्टॉक शुक्रवार (28 अप्रैल) के भाव पर 14-14 दिन के नजरिये से खरीदने का परामर्श दिया गया है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 18120-18152 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 18186/18237 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 18084 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ब्रोकिंग कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक  के शेयर 579-580 रुपये के दायरे में 587.30 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 574.70 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

इसके अलावा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 103.50-104.00 रुपये के दायरे में 105.30 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने का परामर्श दिया है। इसके लिए 102.70 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए। 

जेके टायर ऐंड इंडस्ट्रीज का स्टॉक शुक्रवार के भाव पर 14 दिन के नजरिये से खरीदने की सिफारिश की गयी है। इसे 172-176 रुपये के दायरे में 189.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीद सकते हैं। इसके लिए 166.80 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

एचईजी के स्टॉक को भी शुक्रवार के भाव पर 14 दिन के नजरिये से लेने का सुझाव दिया गया है। इसे 1098-1112 रुपये के दायरे में 1168.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीद सकते हैं। इसके लिए 1064.00 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।  

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 02 मई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख