शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी और गुजरात गैस बेचें, सिप्‍ला और सुमितोमो केमिकल खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने मंगलवार (20 जून) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty) और गुजरात गैस (Gujarat Gas Ltd) का स्‍टॉक बेचने, जबकि सिप्‍ला (Cipla Ltd) और सुमितोमा केमिकल इंडिया (Sumitomo Chemical India Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। सुमितोमो केमिकल इंडिया के स्‍टॉक में सोमवार (20 जून) के भाव पर 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया है। 

ब्रोकिंग कंपनी ने आज निफ्टी को 18872-18898 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 18835/18784 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 18937 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ब्रोकिंग कंपनी ने सिप्‍ला के शेयर 1006-1008 रुपये के दायरे में 1022.00 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदने की सलाह दी है। इसमें 1000.80 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

इसके अलावा गुजरात गैस के शेयर 474.50-475.50 रुपये के दायरे में 468.20 रुपये के लक्ष्य के साथ बेचने का परामर्श दिया गया है। इसमें 479.30 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए।

सुमितोमो केमिकल इंडिया का स्‍टॉक सोमवार के भाव पर 14 दिन के नजरिये से 418-426 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसमें 456.00 रुपये का लक्ष्‍य रखते हुए 407.00 रुपये पर स्‍टॉप लॉस लगाना चाहिए।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 20 जून 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

सुख-साधन

विशेष