शेयर मंथन में खोजें

इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस खरीदें, टाटा मोटर्स बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (12 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में इंडसइंड बैंक (Indusind Bank Ltd) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance Ltd) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने, जबकि टाटा मोटर्स (Tata Motors Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है। 

ब्रोकिंग कंपनी ने इंडसइंड बैंक का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 1499-1510 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 1548 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1490 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1522 रुपये था। 

आज टाटा मोटर्स का स्टॉक 726-732 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी है। इसके लिए 710 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 740 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 721 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने बजाज फाइनेंस के स्टॉक को 7183-7238 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 7419 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 7139 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 7293 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख