शेयर मंथन में खोजें

खुदरा महँगाई दर (CPI) ने बदला रुख, जुलाई में दर्ज की बढ़त

मुख्यतः सब्जियों की कीमत बढ़ने की वजह से जुलाई में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) से दर्शायी जाने वाली खुदरा महँगाई दर (Retail Inflation) बढ़ कर 2.36% हो गयी है।

जून में यह 1.54% रही थी। दरअसल सब्जियों की कीमत में जुलाई में 3.57% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी, जबकि जून में इनकी कीमतों में 16.53% की गिरावट आयी थी।
थोक महँगाई दर (WPI) भी चार महीनों तक घटने के बाद जुलाई में बढ़ गयी। मुख्यतः खाद्य पदार्थों की कीमत में बढ़ोतरी की वजह से थोक महँगाई दर जुलाई में 1.88% रही है, जबकि जून में यह 0.90% रही थी। पिछले साल जुलाई में यह 0.63% रही थी। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी