शेयर मंथन में खोजें

US FDA से cGMP निरीक्षण के बाद लुढ़के Cipla के शेयर, सात दिन में 11% गिरा भाव

फार्मा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सिप्ला (Cipla) के शेयर मंगलवार (28 फरवरी 2023) को कारोबार के दौरान आठ महीने के निचले स्तर पर पहुँच गये। अमेरिका में उत्पाद लॉन्च में देरी की चिंताओं के कारण शेयरों का ये हाल हुआ है। आज बीएसई पर इसके शेयर 906.05 रुपये पर बंद हुए।

दवा कंपनी का शेयर आज सुबह 945.25 रुपये पर खुला था और 946.20 रुपये के उच्च स्तर तक गया। आज इसका निचला स्तर बंद भाव से तकरीबन दो रुपये नीचे 904.20 रुपये रहा। इसका पिछला बंद 950.35 रुपये था। आज बीएसई पर इसके भाव 44.30 रुपये टूटकर 4.66% की गिरावट के साथ 906.05 रुपये पर बंद हुए। वहीं, एनएसई पर इसके शेयर 44.40 रुपये फिसलकर 4.67% की गिरावट के साथ 905.80 रुपये बंद हुए। आज ये शेयर 20 जून, 2022 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर कारोबार कर रहा था।

पिछले सात कारोबारी दिनों में सिप्ला के शेयर की कीमत में 11% की गिरावट आई है, जब कंपनी ने 18 फरवरी को कहा था कि यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (US FDA) ने अपने पीथमपुर विनिर्माण सुविधाओं के निरीक्षण के बाद 8 टिप्पणियों के साथ फॉर्म 483 जारी किया है। सिप्ला का पीथमपुर संयंत्र गोवा संयंत्र के अलावा कंपनी के लिए सबसे महत्वपूर्ण संयंत्रों में से एक है।

यूएस एफडीए ने 6 से 17 फरवरी, 2023 तक कंपनी के पीथमपुर विनिर्माण सुविधा में वर्तमान गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज (cGMP) निरीक्षण किया। बयान में कहा गया है, निरीक्षण के समापन पर कंपनी को फॉर्म 483 में आठ निरीक्षण टिप्पणियाँ मिलीं। कंपनी यूएस एफडीए के साथ मिलकर काम करेगी और निर्धारित समय के भीतर व्यापक रूप से इनका समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। संयंत्र अल्बुटेरोल और अरफॉर्मोटेरोल जैसे श्वसन उत्पादों का निर्माण करता है और जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला जीएडवैर भी उसी संयंत्र से दायर किया गया है।

(शेयर मंथन, 28 फरवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख