शेयर मंथन में खोजें

छोटी कारों की बिक्री में 86% की उछाल, बजट कारों की मांग में सुधार

भारत के एंट्री-लेवल कार बाजार में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही यानी अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान छोटी कारों की थोक बिक्री सालाना आधार पर 86.3% बढ़कर 75,269 यूनिट हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 40,405 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस श्रेणी में मारुति सुजुकी की ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी कारें शामिल हैं। सितंबर में भी छोटी कारों की बिक्री 39.8% बढ़कर 10,079 यूनिट रही। रिपोर्ट के मुताबिक, जीएसटी सुधारों के बाद बेहतर वहनीयता, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मांग तथा वाहन खरीदने के लिए उपलब्ध फाइनेंसिंग विकल्पों ने बिक्री को सहारा दिया। छोटी कारों की बिक्री में यह तेजी वाहन उद्योग के लिए अहम है, क्योंकि यह कम बजट वाले ग्राहकों की मांग में सुधार का संकेत देती है। हालांकि, आगे बिक्री की रफ्तार महंगाई, ब्याज दरों और ग्राहकों की खरीद क्षमता पर निर्भर करेगी।

(शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2026)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

विशेष

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी